पतरिया खुर्द में कोयल नदी हादसे पर के.एन. त्रिपाठी ने जताया गहरा शोक
मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के ग्राम पतरिया खुर्द में करमा पूजा के उपरांत करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से पाँच युवकों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक युवक की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत युवकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने प्रशासन एवं राहत-बचाव दल से लापता युवक की तलाश में पूरी तत्परता के साथ अभियान चलाने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।






