BREAKING NEWS

logo

पलामू के पूर्वडीहा गांव में विधि विधान से धन रोपनी की शुरुआत


पलामू : चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव में सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी रामआस दूबे ने आज विधि विधान से गांव के देवी देवता की पूजा अर्चना करके खेत पर अन्न देवता का पूजन किया और धन रोपनी की शुरुआत की । पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने के बाद पिछले 13 वर्षों से लगातार कृषि कार्य कर रहे हैं । जब खेतों में अप्रैल मई के महीने में धूल उड़ता रहता है तभी खेत में सोलर पंप से पटवन कर धान का बिचड़ा लगा देते हैं । जहां पहली बारिश में पलामू के लोग खेतों में बिचड़ा लगाते हैं वहीं बारिश की शुरुआत में ये चार पांच बीघा में धान लगा देते हैं । तत्पश्चात बारिश प्रचुर मात्रा में होने के बाद जहां पटवन की व्यवस्था नहीं है वहां धान का बिचड़ा बाद में तैयार किया जाता है । वे अपने क्षेत्र में एक जागरूक किसान के रुप में जाने जाते हैं । मौसम के अनुसार सभी खेती आगे करके अच्छा फसल पैदा कर लेते हैं ।