BREAKING NEWS

logo

पलामू के प्रसिद्ध बने मुंबई के आईपीआरएस के मानद सदस्य


पलामू : पलामू के रहने वाले वरीय रंगकर्मी सह गायक प्रसिद्ध राम अब मुंबई के आईपीआरएस के मानद सदस्य बने है। श्री राम भारतीय स्टेट बैंक के सेवा निवृत्त पदाधिकारी भी है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले श्री राम अपने जीवन का अधिकांश कार्यकाल झारखंड में ही रहे। उनकी गायन में झारखंड का प्रभाव भी झलकता है। वे वर्ष 1990 से मेलोडी नाट्य संस्था से जुड़कर जाने माने रंगकर्मी पुलिन मित्रा के निर्देशन में गोबर भाग गया, अपहरण भाई चारे का, शार्दूल जैसे कई नाटकों में अभिनय किया। उन्हें कई बार अभिनय के लिए पुरस्कार भी मिला। बाद के दिनों में वे गायन के क्षेत्र को प्रमुखता दिया व अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस दिशा के अग्रसर हुए। अपने प्रदर्शन के बल पर श्री राम अब संगीत क्षेत्र के कलाकारों की एक प्रतिष्ठित संस्था आईपीआरएस ( इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी) मुंबई के मानद सदस्य बन गया है। इस संस्था में हिन्दी एवं क्षेत्रीय फिल्मों के तथा अन्य मान्यताप्राप्त गीतकार, संगीतकार, संगीत प्रकाशक सदस्य होते हैं। श्री राम ने कहा कि यह सफलता हमारे लिए मील का पत्थर जैसा है।  यह संस्था हम सभी सदस्यों के साथ- साथ हमारे  उत्तराधिकारियों  का भी जीवन पर्यंत ख्याल रखती है।  श्री राम पहले  लगभग 42 गीतों के साथ सदस्यता सफर की शुरुआत की थी और उनका  पहला लक्ष्य गीतों की शतक  लगाना था । इस लक्ष्य को उन्होंने पूरा कर लिया है। फिलहाल उनकी गीतों की संख्या 116  है। श्री राम गायन व नाटक के अलावा कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर अपना अभिनय का लोहा मनवा चुके है। श्री राम के आईपीआरएस के मानद सदस्य बनने पर पलामू के कलाकारों में हर्ष है। मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष  विनोद कुमार पांडे, मेलोडी नाट्य संस्था के अब्दुल हमीद सहित कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दिया है।