निलांबर पितांबरपुर में अवस्थित बाबा चौहरमल पार्क में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के द्बारा स्व0 रामविलास पासवान का जन्म जयंती भव्य रुप से मनाया गया
पलामू :आज हम सभ भारत के महान जननेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी श्रद्धेय पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान जी की 80वीं जयंती के पावन अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित करते हैं।
स्व. रामविलास पासवान जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सम्मान के लिए समर्पित किया। वे लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक आदर्शों के सशक्त समर्थक थे। उनकी सादगी, संघर्षशील व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा की भावना ने उन्हें देश के सबसे सम्मानित नेताओं में स्थान दिलाया।
उनका जीवन हमलोगों को यह प्रेरणा देता है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा का संकल्प है। उनके विचार, आदर्श और जनसेवा का मार्ग आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
आइए, उनकी 80वीं जयंती के अवसर पर हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
इस कार्यक्रम में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के संरक्षक गार्जियन तारकेश्वर पासवान, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव संजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन पासवान, बिनय पासवान, मिथलेश पासवान, एवं रघुनाथ पासवान, कार्यालय सचिव राजनारायण पासवान,जिला प्रवक्ता बिनय मांझी, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान उर्फ बंटु पासवान, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति निलांबर पितांबर पुर प्रखण्ड कमिटी के अध्यक्ष अजय पासवान, महासचिव सुनील पासवान, उपाध्यक्ष सतेन्द्र पासवान, छोटु पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, रोहित रंजन सहित काफी संख्या में पासवान समाज के लोग उपस्थित थे।





