लइयो में मस्जिद निर्माण के लिए उमड़ा जनसहयोग, कड़ाही की बोली पहुंची 1.73 लाख रुपये तक
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रामगढ़/घाटो। लइयो में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के तत्वावधान में मस्जिद की ढलाई का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित जलसे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। जलसे में उपस्थित उलेमा-ए-किराम ने तकरीर करते हुए कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है और इसके निर्माण में सहयोग करना पुण्य का कार्य है। इसमें योगदान देने वालों को अनगिनत नेकियां मिलती हैं।
कड़ाही की बोली में दिखा उत्साह
मस्जिद की ढलाई के लिए आयोजित कड़ाही की बोली में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुमताज अंसारी एवं उप मुखिया नूरेशा खातून ने 1 लाख 73 हजार 786 रुपये की बोली लगाकर पहली कड़ाही ली। वहीं, जाकिर अंसारी ने 1 लाख 72 हजार 786 रुपये की बोली लगाकर दूसरी, मोबिन अंसारी ने 1 लाख 58 हजार 786 रुपये में तीसरी तथा गुलाम कादिर हुसैन ने 1 लाख रुपये में चौथी कड़ाही ली। इसी क्रम में वजाहत हुसैन ने 86 हजार रुपये में पांचवीं, मंजूर हुसैन ने 51 हजार रुपये में छठी, जुमन अंसारी ने 31 हजार रुपये में सातवीं तथा शब्बीर अंसारी ने 21 हजार रुपये में आठवीं कड़ाही ली। वहीं, कमरूल अंसारी ने 10 हजार रुपये की बोली लगाई।
सैकड़ों लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में जुमन अंसारी, शरफुद्दीन अहमद, गुलाम कादिर, वजाहत हुसैन, मुमताज अंसारी, मंजूर हुसैन, जाकिर अंसारी, जाकिर अंसारी (सीसीएल), शब्बीर अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, मोबिन अंसारी, बुखारी शाहिद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।






