भुरकुंडा के कराटेकारों ने रांची में ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट में हासिल की सफलता
भुरकुंडा। शोतोकान कराटे-डू -फेडरेशन ऑफ भुरकुंडा शाखा के चार कराटेकारों ने बीते रविवार को रांची में आयोजित ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसमें प्रथम डान उपाधि प्रीतम कुमार कुमार ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय डान संतोष स्वर्णकार व राजू किस्कू और चतुर्थ डान के उपाधि से राशी सिन्हा को नवाजा गया। यह ग्रेडेशन टेस्ट शोकफ के मुख्य प्रशिक्षक हांशी मानस सिन्हा द्वारा लिया गया। ग्रेडेशन टेस्ट में झारखंड से लगभग 50 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया था। सफल कराटेकारों को अरबिंद सोसाटी के अध्यक्ष रमेश भाई द्वारा मेमोटो और शोकफ के मुख्य प्रशिक्षक हंसी मानस द्वारा ब्लैक बेल्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि चारों कराटेकार पिछले कई वर्षों से ब्लैक बेल्ट सातवें डान नरेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफल कराटेकारों को प्रदीप हांसदा, जोगेंद्र गंजु, मार्शल टुडू , अंजन प्रसाद और नंदू साव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।






