BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शशांक राज फिर संभालेंगे भाजयुमो की कमान, रामगढ़ में कार्यकर्ताओं में हर्ष, गौतम कुमार महतो ने दी बधाई,


युवाओं को राष्ट्र निर्माण और जनसेवा से जोड़ने की दिशा में तेज होगा अभियान : गौतम


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शशांक राज को पुनः जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उनके पुनर्नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो कार्यकर्ता गौतम कुमार महतो ने शशांक राज को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से झारखंड में भाजयुमो की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

युवा किसी भी संगठन और राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति

उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन और राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ उनमें राष्ट्रहित, सामाजिक दायित्व और जनसेवा की भावना को मजबूत करना जरूरी है। भाजयुमो युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है।।गौतम कुमार महतो ने उम्मीद जताई कि शशांक राज के नेतृत्व में झारखंड में युवा भागीदारी, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने शशांक राज के सफल एवं सार्थक कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।