BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चक्रवाली में साइंस लैब के तीन कमरों का विधायक ने किया शिलान्यास


विज्ञान विषय की पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त करने का मिलेगा अवसर : ममता देवी

रांची एक्सप्रेस संवाददाता

गोला। गोला प्रखंड के चक्रवाली स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत साइंस लैब के तीन कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामगढ़ विधायक ममता देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। साइंस लैब के तीन कमरों का निर्माण सर्वोदय कंस्ट्रक्शन, बोकारो द्वारा करीब 38 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा कि साइंस लैब का निर्माण विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बच्चों को विज्ञान विषय की पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा। सरकार का उद्देश्य विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले, इसके लिए आगे भी लगातार प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व संवेदक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिभूषण प्रसाद, गौरीशंकर महतो, मो. इकबाल, सब्बीर अंसारी, बलराम मुंडा, गुलाम खाजा सहित कई लोग उपस्थित थे।

होहद में विधायक मद से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन

दुलमी प्रखंड के होहद गांव में विधायक मद से कराए गए विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन विधायक ममता देवी ने किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लॉक एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर दुलमी प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश, खखु महतो, विक्रम महतो, हेमलाल महतो, मोहन महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।