प्रियातु में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का किया गया आयोजन
एक माह के अंदर विश्वकर्मा मंदिर में लगाया जाएगा इनवर्टर : ब्रह्मदेव महतो
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। दुलमी प्रखंड के प्रियातु में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा समिति, प्रियातु के तत्वावधान में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो शामिल हुए और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा मंदिर में एक माह के अंदर इनवर्टर लगाया जाएगा। मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान बिजली की समस्या के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए इनवर्टर लगाने का निर्णय लिया गया है। एक माह के अंदर मंदिर में इनवर्टर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे धार्मिक आयोजनों में बिजली कटौती के दौरान भी व्यवस्था सुचारु रखी जा सके। इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। भक्ति जागरण में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर सिरू के पंचायत समिति सदस्य सुजीत महतो, आयोजन समिति के संरक्षक विश्वनाथ करमाली, संतबिलास, अजय, संजय, शिवचरण, राजू, राजदीप करमाली, अध्यक्ष मनीष करमाली, सचिव राहुल करमाली, कोषाध्यक्ष राजन करमाली, कारू राम मिस्त्री, निरंजन महतो, राहुल महतो, मनोज महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





