BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छोटकीपोना में विश्वकर्मा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुखिया बसंती देवी ने किया उद्घाटन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

रजरप्पा। चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बोरोबिंग पंचायत के छोटकीपोना स्थित विश्वकर्मा चौक पटरिया टांड़ में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोरोबिंग पंचायत की मुखिया बसंती देवी एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो शामिल हुए। उन्होंने बाबा विश्वकर्मा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद मुखिया ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मुखिया बसंती देवी ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान बाबा विश्वकर्मा की कृपा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनी रहे और सभी लोगों के जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने पूजा समिति एवं श्रद्धालुओं को विश्वकर्मा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजसेवी कालेश्वर महतो, शिक्षाविद बढ़न राम दांगी, रविनाथ महतो, चंद्रदेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।