समाहर्त्ता, शिवहर की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
आज समाहर्त्ता, शिवहर की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर समाहर्त्ता, सभी अंचलाधिकारी (CO), राजस्व प्रभारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:
प्रमुख योजनाओं की समीक्षा: दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, ई-नापी एवं अभियान बसेरा-2 के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
समयबद्ध निष्पादन: सभी अंचलाधिकारियों को राजस्व से जुड़े सभी लंबित मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया।
जनसेवा को प्राथमिकता: आम जनता को बिना किसी अनावश्यक विलंब के निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।






