मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खेलगांव, रांची स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधारभूत संरचनाओं को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि शूटिंग रेंज में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया





