BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

SIR-2026: 08 व 09 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, नाम जोड़ने व संशोधन का मिलेगा मौका


संजीत सिंह ब्यूरो गिरिडीह 

गिरिडीह, 07 अगस्त: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत 08 एवं 09 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा मतदान केंद्र स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने पात्र नागरिकों से विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

वहीं, जिन मतदाताओं या परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या मतदान केंद्र घर से दूर है, वे फॉर्म-8 के माध्यम से अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मतदाता ECINET App तथा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त ने सभी बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विशेष शिविर के दौरान नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराते हुए प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें।