लोक अदालत में 53 मामले का निस्तारण । 11लाख 61हजार 400 रुपये का मामला सेटल ।मेदिनीनगर ,झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया ।इसमें सुलह समझौते के आधार पर 53 मामले का निस्तारण किया गया। व 11लाख 61हजार 400 रुपये का मामला सेटल हुआ ।लोक अदालत में मामले निस्तारण को लेकर नव पीठो का गठन किया गया था। पीठ संख्या दो में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश कोर्ट के अलावे सभी जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट के लंबित मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस व विद्युत विभाग से सम्बंधित लंबित 17 मामले का निस्तारण प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा व अधिवक्ता हुसैन वारिस के द्वारा किया गया। पीठ संख्या तीन में प्रिलिटिगेशन के सात मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ स्वेता ढींगरा व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स राय के द्वारा किया गया। पीठ संख्या चार में 23 आपराधिक मामले का निस्तारण एसीजेएम सुशीला सोरेंग व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय के द्वारा किया गया। पीठ संख्या सात सिविल के एक मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन रोजलिना बारा व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। पीठ संख्या आठ में रेलवे के पांच मामले का निस्तारण रेलवे मजिस्ट्रेट प्रज्ञेष निगम व अधिवक्ता पुष्कर राज के द्वारा किया गया ।सुलह समझौता के आधार पर कुल 53 मामले का निस्तारण किया गया।उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सोनम विश्नोई ने दी।इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण, वन विभाग ,उत्पाद विभाग, विधुत विभाग के अधिकारी व कर्मी के अलावे सैकड़ो वादकारी उपस्थित थे।


