संत मरियम स्कूल में किशोरावस्था शिक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
शिक्षकों को किशोर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों की दी गई जानकारी
मेदिनीनगर। सीबीएसई के तत्वावधान में संत मरियम स्कूल, कजरी में किशोरावस्था शिक्षा विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ। 26 और 27 सितंबर को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को किशोर विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श, रिसोर्स पर्सन नितिन राज, विजय पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझने और उन्हें उचित एवं सकारात्मक मार्गदर्शन देने के तरीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को इस संवेदनशील अवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझ सकें।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि किशोरावस्था विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान उन्हें सही जानकारी और सकारात्मक मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को समझना और आवश्यकता के अनुसार उनका मार्गदर्शन करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उप-प्राचार्य एसबी साहा, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, दीपक कुमार,
कार्यक्रम में उप-प्राचार्य एसबी साहा, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, एकता सहाय, आयुषी गर्ग सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

