BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टोल प्लाजा का लाइट टावर ऑटो पर गिरा, दो की मौत



रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि हादसे में ऑटो में बैठे पांच यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि पांच घायल हैं। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।