BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भाकपा जिला सचिव ने शाहपुर में किया मॉडर्न फर्नीचर का उद्घाटन।


अपराध एवं भू माफिया के जगह स्वरोजगार करें युवा-‌रूचिर तिवारी 

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ने शाहपुर मजार के पास मॉडर्न फर्नीचर का उद्घाटन फीता काटकर किया मौके पर मॉडर्न फर्नीचर के प्रोपराइटर अजहर अंसारी मौजूद थे। भाकपा जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि मॉडर्न फर्नीचर में सभी तरह के लकड़ी प्लास्टिक स्टील के सामानों का समावेश रहेगा और ग्राहकों को एक ही जगह से फर्नीचर से संबंधित सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा श्री तिवारी ने कहा कि पलामू जिले के अंदर रोजगार का बढ़ना युवाओं के लिए अच्छा संकेत है वही रास्ता से भटके हुए युवाओं से अपील किया कि वह आज पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया में चल जा रहे हैं भूमि माफिया या अपराधी बन रहे हैं ऐसी स्थिति में अजहर जी जैसे लोगों से प्रेरणा लेकर सीखने की जरूरत है जो अपना रोजगार करके अमन चैन की जिंदगी गुजार रहे हैं मौके पर नगर सचिव सुरेश ठाकुर किसान नेता रामराज तिवारी, सोनू अहम्मद, नसीम राइन सहित कई लोग उपस्थित थे।