BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर पुलिस की कार्रवाई: चेन स्नैचिंग के 03 आरोपी गिरफ्तार


■ लूटा हुआ चांदी का जेवर और स्कूटी बरामद  

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : देवघर नगर थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना के उद्भेदन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वादी नितीश कुमार के आवेदन पर देवघर नगर थाना में काण्ड संख्या- 274/26 दिनांक 16.07.2026 दर्ज किया गया था। मामला बीएनएसएस-2023 की धारा 309(6) के तहत दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-  
1. आलोक कुमार उर्फ सन्नी, उम्र 19 वर्ष, पिता- विनोद कुमार रमानी, पता- डीएवी स्कूल के पास, चांद कोठी, बाजला चौक, थाना-नगर देवघर  
2. आशीष कुमार दास, उम्र 21 वर्ष, पिता- श्याम सुंदर दास, पता- बम्पास टाउन, दूधकोठी के पास, थाना- कुंडा देवघर  
3. प्रितम मिश्रा, उम्र 20 वर्ष, पिता- रमेश चंद्र मिश्रा, पता- नेता जी रोड, एलओआईसी के सामने, थाना-नगर देवघर  

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चांदी जैसा दिखने वाला एक चेन, एक टुकड़ा चेन लॉकेट सहित, दो ब्रासलेट और एक चेन बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी, रजिस्ट्रेशन संख्या JH15B321 भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आशीष कुमार दास और प्रितम मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर देवघर नगर थाना और कुंडा थाना में पहले से लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में पु.नि. सह थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पु.अ.नि. सुरज कुमार, स.अ.नि. राजू रजवार, अनु.कर्त्ता पु.अ.नि. राजेन्द्र प्रसाद सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।