BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा निकाली आक्रोश रैली


पलामू, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने के मामले में भाजपा पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। महिला मोर्चा की ओर से राजधानी रांची में प्रदर्शन के बाद पलामू में मंगलवार को आक्रोश रैली निकाली गयी। प्रदर्शन में पूूूर्व महापौर अरूणा शंकर, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपा सिंह सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

गीता भवन से छह मुहान चौक तक भाजपा पलामू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गयी।

आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर अरुण शंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने के मामले में कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। यह घटना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाती है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की ओर से निकाली गई रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग से देश की समस्त नारी शक्ति आहत हैं। अगर इंडिया गठबंधन में थोड़ी सी भी नैतिकता है तो ऐसी घटिया हरकत लेकर के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि यह देश के सभी की मां का अपमान है। केवल पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं है। जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की इस हरकत से देश शर्मसार है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य संध्या सिंह, रेनू सिंह, नीलम देवी, मंजू गुप्ता, रेखा गुप्ता, उषा मखाड़िया, सुनीता सिंह, सोमेश सिंह, सरवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति मौजूद थीं।