BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की पहल पर 20 दिन बाद पुर्तगाल में मारी गई बंगाली महिला का शव पहुंचा बंगाल



कोलकाता, । एक बंगाली महिला का शव पुर्तगाल से आखिरकार 20 दिनों बाद पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर स्थित उनके परिवार के पास पहुंचा। इस पूरे मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार की अहम भूमिका रही, जिन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करवाई। प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला रोजगार के सिलसिले में पुर्तगाल गई थीं, जहां वह रसोइये का काम करती थीं। उनके पति भारत के ही किसी अन्य राज्य में काम कर रहे थे। इसी दौरान, महिला की पुर्तगाल में हत्या कर दी गई। जब परिवार को उनकी मौत की खबर मिली, तो उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं से संपर्क किया।

परिवार की अपील पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करवाई। उनकी पहल के चलते 20 दिनों के बाद महिला का शव पश्चिम बंगाल के शांतिपुर में उनके परिजनों को सौंपा गया।