BREAKING NEWS

logo

डुरंड कप 2026 के ग्रुप ‘सी’ के मैच रांची में होंगे आयोजित


एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप 2026 का 135वां संस्करण इस वर्ष रांची में भी आयोजित किया जाएगा। ग्रुप ‘सी’ के अंतर्गत होने वाले मैच रांची के बीएमएस (BMS) मैदान में खेले जाएंगे। इस ग्रुप में जमशेदपुर एफसी, इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम, एससी दिल्ली और डिफेंडर्स एफसी शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई को जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मुकाबला होगा। इसके बाद 29 जुलाई को इंडियन एयर फोर्स एफटी का मुकाबला डिफेंडर्स एफसी से होगा। 4 अगस्त को जमशेदपुर एफसी और एससी दिल्ली आमने-सामने होंगे, जबकि 7 अगस्त को एससी दिल्ली और डिफेंडर्स एफसी के बीच मैच खेला जाएगा। 10 अगस्त को एससी दिल्ली का मुकाबला इंडियन एयर फोर्स एफटी से तथा 13 अगस्त को जमशेदपुर एफसी और इंडियन एयर फोर्स एफटी के बीच अंतिम ग्रुप मैच होगा।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किया जा रहा है और इसे झारखंड सरकार का सहयोग प्राप्त है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्य में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। यह आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।