BREAKING NEWS

logo

झारखंड के पहले फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के लिए MoU साइन


झारखंड में फिल्म और टेलीविजन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JFDC) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना के लिए MoU साइन किया जाएगा।

यह MoU 22 जुलाई 2026 को प्रोजेक्ट भवन, रांची में आयोजित समारोह के दौरान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस पहल के तहत झारखंड में फिल्म और टेलीविजन संस्थान की स्थापना होगी, जिससे राज्य के युवाओं को फिल्म निर्माण, अभिनय, निर्देशन और तकनीकी क्षेत्रों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा।

सरकार का मानना है कि इस संस्थान के शुरू होने से राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा मिलेगी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।