BREAKING NEWS

logo

सड़क पर पानी जमा रहने से अनियंत्रित होकर पलटा टोटो, चालक घायल


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सारठ (देवघर) : सारठ-चितरा मार्ग पर ओझाडीह गंडा के पास सड़क पर बरसात का पानी जमा रहने से शुक्रवार शाम में एक टोटो अनियंत्रित होकर पानी में ही पलट गया और टोटो चालक घायल हो गया। वहीं टोटो में लदा राशन का समान भी बर्बाद हो गया। बताया कि चालक सारठ चौक से राशन का समान लेकर घर जा रहा था। लेकिन टोटो पलटने से राशन भी पानी में गिरकर बर्बाद हो गया। वहीं बताया कि सड़क पर पानी जमा रहने से टोटो चालक को सड़क पर बने गड्ढे की जानकारी नहीं हुई और अनियंत्रित होकर पानी में ही पलट गया। जिसके बाद मौजूद लोगों की मदद ने मदद करके टोटो को उठा दिया गया। मौके पर मौजूद बहादुर पंडित, लुटन पंडित, बिक्रम पंडित, राहुल पंडित, जितेंद्र पंडित आदि ने बताया कि सड़क पर बने गढ्ढे में जलजमाव होने से अक्सर घटनाएं घटती रहती है। अगर सड़क के गड्ढे को भरकर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है।