BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री ने 1,150 श्रद्धालुओं के साथ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए स्पेशल ट्रेन को किया रवाना


माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन में कुल 1,150 श्रद्धालु सवार हैं, जो इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं ट्रेन में पहुंचे और श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। उन्होंने यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था की गौरव गाथा” थीम पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस यात्रा के साथ जा रहा ध्वज और कलश बिहार की आस्था, स्वाभिमान और समृद्धि के प्रतीक हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।

इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना की।