BREAKING NEWS

logo

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बिल्वपत्र प्रदर्शनी देखने पहुंचे एसपी प्रवीण पुष्कर, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद


■ धार्मिक आयोजन की सराहना की, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

बैद्यनाथधाम (देवघर) : बांग्ला सावन माह के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में आयोजित "बिल्वपत्र प्रदर्शनी" का उद्घाटन देखने देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर पहुंचे। 

एसपी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा से आशीर्वाद लिया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ और सजावटी बिल्वपत्रों को आकर्षक ढंग से सजाकर रखा गया था, जिसे देखकर एसपी ने आयोजन समिति की सराहना की।

इस दौरान एसपी ने मंदिर परिसर और प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। 

एसपी ने कहा कि सावन में लाखों श्रद्धालु बाबा नगरी पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिले।

बिल्वपत्र प्रदर्शनी के दौरान मंदिर के पुरोहितों और आयोजन समिति के सदस्यों ने एसपी को अंगवस्त्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रदर्शनी की विशेषता और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।