BREAKING NEWS

logo

बुढ़ई में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, गिट्टी लदे तीन ट्रक जब्त, चालक-उपचालक फरार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) : मधुपुर


अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ई बाजार के समीप खनन विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे तीन ट्रकों को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि तीनों ट्रक बिहार की ओर जा रहे थे। जांच के दौरान खनन इंस्पेक्टर आकाश कुमार सिंह ने चालकों से गिट्टी परिवहन से संबंधित वैध चालान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि चालक कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। कार्रवाई के दौरान चालक और उपचालक ट्रकों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने तीनों ट्रकों को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार चालक एवं उपचालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।