BREAKING NEWS

logo

तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर


रांची एक्सप्रेस संवाददाता बगोदर 

गिरिडीह/बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लक्षी बागी के समीप सड़क पार कर रहे एक दंपति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, दंपति खेत में काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ईश्वर मेहता और उनकी पत्नी इंद्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रांची ले जाने के दौरान ईश्वर मेहता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी इंद्री देवी का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कार को जब्त कर लिया है