BREAKING NEWS

logo

मधुपुर के 13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को मधुपुर के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी-सह अनुमंडल दंडाधिकारी के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल, दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल पूरे समय सक्रिय रहे तथा सभी केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी, मधुपुर कॉलेज, एसपीएम हाई स्कूल, एमएलजी हाई स्कूल सहित सभी 13 केंद्रों पर परीक्षा रविवार शाम 5:30 बजे शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुई।