BREAKING NEWS

logo

जेएलकेएम की सारठ बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति


■ डाक बंगला में दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को डाक बंगला, सारठ में आयोजित की गई। 
बैठक की अध्यक्षता पवन कुमार रवानी ने की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में जिला महासचिव पवन कुमार, जिला महासचिव अरुण महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष सचिन दास, जिला सचिव रणधीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी टिंकू पोद्दार, अंग्रेज दास, रविकांत मोदी, शमशेर आलम और दीपक महतो उपस्थित थे।

बैठक में संगठन विस्तार, व्यापक सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा ने कहा कि जेएलकेएम झारखंड की अस्मिता, युवाओं के भविष्य और किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं। पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता हर पंचायत तक मजबूत संगठन खड़ा करना है। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भीम पोद्दार, दीपक बावरी, कुंदन यादव, विकास रजक, श्रीनाथ यादव, ऋषभ यादव, मनोज दास, रविकांत कुमार, आशीष कुमार शाह, नंदेद महतो, संजय कापरी, रूपेश कुमार यादव, हिमांशु महतो, रंजीत यादव, दीपक कुमार बावरी और राजेश यादव सहित दर्जनों लोगों ने जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पवन कुमार रवानी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही जनता की आवाज को बुलंद करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को गांव-गांव तक ले जाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
सामूहिक संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई।