• उद्घाटन समारोह का किया गया आयोजन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत भोजपुर पंचायत में
झारखंड ग्रामीण बैंक का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरीयार और क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश कुमार के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।मौके पर बैंक अध्यक्ष मदन मोहन बरीयार ने कहा की सभी सरकारी योजना एक ही छत के नीचे मिलना भोजपुर पंचायत देवीपुर प्रखंड अंतर्गत एक महत्वपूर्ण भूमिका है।जहाँ सभी योजना का लाभ ग्रामीण उठा सकते है।
समारोह के बाद "एटीएल" रियरिंग के तहत भवानी कुमारी,साक्षी कुमारी,ममता कुमारी, पिंकी देवी और खुशबू बेबी को 1लाख रुपये की राशि चेक के माध्यम से बैंक के अध्यक्ष के द्वारा दिया गया।समारोह के दौरान मौके पर झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रंजन राकेश सहायक, प्रबंधक स्वीटी और कैशियर सतीश कुमार के साथ-साथ भोजपुर पंचायत के बबलू सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।





