logo

देवघर साइबर पुलिस की कार्रवाई


■ फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार  

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना देवघर द्वारा शुक्रवार, 17 जुलाई को 02 साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। 
कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत चौपा जंगल में छापेमारी की गई। सूचना थी कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon के कस्टमर केयर, Airtel Payment Bank और Google पर PhonePe Customer Care बनकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

छापेमारी के दौरान 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रहलाद कुमार राय, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- राजेन्द्र राय, सा0- सिमरजोर, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर एवं गणेश मंडल, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- गोखुल मंडल, सा0- चरघरा, थाना- करमाटांड़, जिला- जामताड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इनकी अपराध की शैली:- 
1. फर्जी Google Pay/PhonePe/Airtel Payment Bank Customer Care बनकर उपभोक्ताओं को कैश-बैक का झांसा देकर ठगी करना।  
2. APK File (PM KISSAN YOJNA, BIJLI BILL, RTO CHALLAN) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना।  
3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से कार्ड बंद/चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना है।

पुलिस ने मौके पर इनके पास से 
- मोबाइल फोन - 02  
- सिमकार्ड - 01 बरामद किया गया है 

छापेमारी दल में पु.नि. अमर कुमार राम, साइबर थाना देवघर और स.अ.नि. राकेश कुमार रंजन, मोहनपुर थाना सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।