logo

भक्ति में डूबा मधुपुर, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई माता विपद तारिणी पूजा


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) : मधुपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार, 18 जुलाई को माता विपद तारिणी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। 
सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा में तेरह प्रकार के फल, फूल, मिष्ठान और कंद-मूल अर्पित कर विधि-विधान से अनुष्ठान किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पंडितों से माता विपद तारिणी की कथा सुनी और उनके महत्व को जाना। पंडितों ने बताया कि सच्चे मन से माता की आराधना करने पर जीवन की विपत्तियां और संकट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूजा के उपरांत महिलाओं ने परंपरा के अनुसार तेरह गांठ वाला मंगल सूत्र अपनी भुजा में बांधा और सुहागिनों ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। पूरे क्षेत्र में "जय माता विपद तारिणी" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।