logo

इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने शिक्षा-सेवा में रचे नए आयाम


■ बरमसिया स्कूल में वाटर स्टेशन, लाइब्रेरी, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन 

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने अध्यक्ष डॉ. ममता किरण के नेतृत्व में शनिवार को सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम के पहले चरण में राजकीय मध्य विद्यालय, बरमसिया में क्लब द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ। इनमें शामिल हैं:- 
- वाटर स्टेशन  
- किचन गार्डन  
- विद्यालय का रंग-रोगन  
- पुस्तकालय के लिए 4 नए बुक शेल्फ और पंखे  
- छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन  

इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन प्रियंका कुमार के कर-कमलों के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने क्लब के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करेंगी।

इसके बाद होटल वैष्णवी क्लार्क्स इन, देवघर में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर का 16वां इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती प्रियंका कुमार की उपस्थिति में सत्र 2026–27 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

नई कार्यकारिणी 2026–27
   
- अध्यक्ष : डॉ. ममता किरण  
- उपाध्यक्ष : कंचन मूर्ति साह  
- सचिव : अर्पणा सिन्हा  
- कोषाध्यक्ष : चंद्र प्रभा  
- आई.एस.ओ. : अर्चना सिन्हा  
- एडिटर : सुषमा रानी  

समारोह में क्लब की वरिष्ठ सदस्याएं, पूर्व पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे।