logo

डीएसई के निर्देश पर करौं प्रखंड के 46 विद्यालयों का होगा वैधानिक अंकेक्षण


■ 21-22 जुलाई को बीआरसी में होगी मध्याह्न भोजन योजना की जांच 

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन योजना का वैधानिक अंकेक्षण 21 और 22 जुलाई 2026 को प्रखंड संसाधन केंद्र, करौं में किया जाएगा। 

देवघर डीएसई मधुकर कुमार के निर्देश पर प्रखंड के 04 उत्क्रमित उच्च विद्यालय और 42 मध्य/उत्क्रमित मध्य विद्यालयों का अंकेक्षण होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन 04 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों का अंकेक्षण होगा उनमें शामिल हैं:-
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसकुपी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़ामोर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसानबनी, जबकि जारी पत्र में चौथे विद्यालय का नाम स्पष्ट नहीं है।

इसके अलावा प्रखंड के 42 मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों का भी वैधानिक अंकेक्षण किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा निर्गत पत्र में निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय के 
प्रधानाध्यापकों को अंकेक्षण की तिथि को निम्न दस्तावेजों के साथ करौं बीआरसी पहुंचने का निर्देश दिया गया है.
- बैंक खाता
- कैश बुक 
- छात्र पंजी/स्टॉक पंजी
- वाउचर आदि  

अंकेक्षण को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी के अनुसार प्रखंड के सभी 46 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।