सारण, 14 जुलाई । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सारण के तत्वावधान में और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, परसा के सौजन्य से मंगलवार को मंडल कारा, छपरा में बंदियों के लिए निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बंदियों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह उपस्थित रहीं। उनके साथ डीएलएसए सचिव राजीव कुमार, जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह और अखंड ज्योति अस्पताल के प्रबंधक अमित कुमार
मुख्य एलएडीसी पूर्णेन्दु सिंह, डीएलएसए सदस्य डॉ हरेंद्र सिंह, मंडल कारा छपरा के अधीक्षक अमरजीत सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।
जाँच के दौरान दृष्टिदोष से पीड़ित बंदियों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे दिए गए। इसके अलावा जिन बंदियों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली, उनका पंजीकरण किया गया है, जिनका अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। अतिथियों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे बंदियों के कल्याण की दिशा में एक बेहतरीन कदम बताया।






