BREAKING NEWS

logo

सोनपुर में बाढ़ सहायता राशि में लापरवाही पर राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई


सारण, 10 जुलाई । जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत द्वितीय अपील के मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 16 मामलों की समीक्षा की गई जिसमें से 07 मामलों का अंतिम रूप से निपटारा किया गया।

शेष 9 मामलों में संबंधित लोक प्राधिकारों को पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीना झा के अनुसार सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सोनपुर के परिवादी दिनेश कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह के एक मामले में कार्रवाई की गई। वर्ष 2025 में बाढ़ सहायता राशि हेतु आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर नाम दर्ज न करने के कारण दोषी हल्का कर्मचारी पर 1000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

साथ ही अंचलाधिकारी सोनपुर से इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण भी मांगा। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि लोक शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी इसके प्रति सजग और संवेदनशील रहें।