BREAKING NEWS

logo

04 वर्षीय सिफान की डीसी से गुहार: "मेरा स्कूल खुलवा दीजिए, मैं पढ़ना चाहता हूं".


अमित कुमार 
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : जमीन विवाद के कारण जिले के सोनारायठाढ़ी प्रखंड में बंद पड़े *राजकीय मध्य विद्यालय, चंदना* को लेकर एक *04 वर्षीय मासूम की मार्मिक अपील* ने  देवघर समाहरणालय परिसर में शुक्रवार, 10 जुलाई को सबको भावुक कर दिया। 

*जनता दरबार में देवघर डीसी से मिलने आए चंदना के सिफान शेख़* सबके लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। *सिफान ने हाथ जोड़कर उपायुक्त से गुहार लगाते हुए विगत 05 जुलाई से 'सील' मध्य विद्यालय, चंदना को खोलने की प्रार्थना की। तस्वीर में सिफान समाहरणालय परिसर में उपस्थित मीडिया कर्मियों के सामने दोनों हाथ जोड़कर खड़ा है और आंखों में पढ़ाई की ललक साफ दिख रही है।*

*मासूम सिफान की भावुक अपील सुन मीडिया कर्मियों समेत उपस्थित लोगों की आंखें भर आईं।

*"मेरे पिता जी मजदूरी करते हैं"*  
सिफान ने हाथ जोड़कर कहा:- डीसी अंकल, _"मेरे पिता जी मजदूरी करते हैं, बहुत कम पैसे कमाते हैं। इसलिए मैं पढ़ना चाहता हूं। दूसरा स्कूल बहुत दूर है। इसलिए इसी स्कूल  (मध्य विद्यालय, चंदना) को खुलवा दीजिए।"_  
 
उल्लेखनीय है कि, मध्य विद्यालय, चंदना पिछले कुछ समय से विवाद के कारण बंद है। स्कूल के गेट को पिछले रविवार, 05 जुलाई को सिविल कोर्ट के आदेश से *सील* कर दिया गया है। इस वजह से क्षेत्र के दर्जनों बच्चों की पढ़ाई रुक गई है। इसी मामले में *10 जुलाई* को कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां न्यायालय ने कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई *22 जुलाई* को होनी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में सरकारी स्कूल यही एकमात्र विकल्प है। निजी स्कूलों की फीस देना यहां के गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं है। ऐसे में स्कूल बंद होने से *सिफान जैसे गरीब बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है*।

सिफान की इस छोटी सी अपील ने एक बार फिर शिक्षा के अधिकार और बच्चों की पढ़ाई के महत्व को सामने ला दिया है। अब सभी की नजरें प्रशासन और कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं।