BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एसकेआईपीए प्रशिक्षण के बाद नगर विकास मंत्री से मिले छतरपुर नगर अध्यक्ष, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा


छतरपुर : श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (एसकेआईपीए), रांची में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद छतरपुर नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय कुमार भारती भी उपस्थित थे।
मुलाकात के दौरान दोनों नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपने-अपने नगर क्षेत्रों की जनसमस्याओं, लंबित विकास कार्यों एवं आवश्यक विकास योजनाओं से मंत्री को अवगत कराया। छतरपुर नगर पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वीकृत योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नए विकास कार्यों को गति देने को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।
नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर अध्यक्ष का पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के प्रति एक संकल्प है। छतरपुर के विकास के लिए नगर स्तर के साथ-साथ सरकार एवं संबंधित विभागों के स्तर पर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक विकास योजनाओं का लाभ नगरवासियों तक पहुंच सके।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दोनों नगर अध्यक्षों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया।
नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा, “छतरपुर बदलेगा और विकास की रफ्तार तेज होगी। जहां आवश्यकता होगी, वहां आवाज उठाई जाएगी और जहां विकास की संभावना होगी, वहां पूरी मजबूती के साथ पहल की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि छतरपुर को एक बेहतर, सुंदर, सुविधायुक्त एवं विकसित नगर बनाना उनका लक्ष्य है। इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे, ताकि नगर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।