BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी: सुधीर चंद्रवंशी


पलामू : विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है और कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में ढेर सारे काम किए।
राजीव गांधी आधुनिक भारत के भविष्य की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री थे. उन्होंने वर्तमान के साथ देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की नींव रखी. वर्ष 1984 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने के लक्ष्य के साथ काम किया.
संचार और कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा दिया राजीव गांधी ने संचार और कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा दिया. उस समय इसका विरोध भी हुआ, लेकिन आज संचार और कंप्यूटर तकनीक देश के विकास और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है. उन्होंने सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया. युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की.

कांग्रेसी नेता सुधीर चंद्रवंशी ने आगे कहा कि
 राजीव गांधी भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे. इसके खिलाफ उन्होंने कई कड़े कदम उठाए थे। उनका मानना था कि विकास के लिए केंद्र से भेजे जाने वाले धन का बड़ा हिस्सा बिचौलियों के माध्यम से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है. उन्होंने इसे रोकने की दिशा में गंभीर प्रयास किए.  राजीव गांधी ने देश के हर क्षेत्र के विकास के लिए दूरदर्शी योजनाएं बनाईं।
कांग्रेसी नेता सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प.