BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गांधीगिरी से सड़क सुरक्षा का संदेश,हेलमेट पहनने वालों को गुलाब और नियम तोड़ने वालों को माला


मेदिनीनगर : सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर मेदिनीनगर के जोड़ फोरलेन पर अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, जबकि बिना हेलमेट एवं ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों को माला पहनाकर गांधीगिरी के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात प्रभारी रुद्र ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने सहित अन्य यातायात नियमों की जानकारी दी। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को माला पहनाकर यह समझाया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को संदेश दिया गया कि आज जिस तरह जागरूकता के लिए माला पहनाई जा रही है, लापरवाही के कारण किसी दुर्घटना में यही माला श्रद्धांजलि के रूप में न पहनानी पड़े। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए यातायात नियमों का पालन करे और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने।

जागरूकता अभियान के दौरान जिला परिवहन विभाग के कर्मी, यातायात प्रभारी सहित ट्रैफिक कर्मी एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे।