BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं में मनाई गई पूर्व पीएम राजीव गांधी की 82वीं जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : करौं प्रखंड के सालतर गांव में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस आई के बैनर तले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती सादे समारोह में मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव दास ने की।

इस अवसर पर गोविंदपुर डुमतर, दुबरा, डिंडाकोली, करौं, आलमपुर और जांत आदि गांवों से आए दर्जनों सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसजनों ने बारी-बारी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर की।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनंजय पाण्डेय ने राजीव गांधी को याद करते हुए केक काटा और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में राजीव गांधी को सूचना क्रांति का प्रणेता माना जाता है, जिन्होंने देश में कंप्यूटर का विस्तार किया।

जिला महामंत्री संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का जाल राजीव गांधी के शासनकाल में ही बिछा था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी वर्षों से सद्भावना दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से "राजीव गांधी अमर रहें, राजीव गांधी का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान" के नारे बुलंद किए।

मौके पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता अजित पंडित, सागर दास, भीम तुरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।