BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

महिला एवं बाल संरक्षण थाना प्रभारी मुन्नी ने मध्य विद्यालय जपला में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दी कानूनी जानकारी


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद ,पलामू: पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार गुरुवार को महिला एवं बाल संरक्षण थाना प्रभारी हुसैनाबाद मुन्नी कुमारी के के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मध्य विद्यालय, जपला में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।अभियान के दौरान छात्र- छात्राओं को अनुशासन, नशा मुक्ति, मोबाइल फोन के सदुपयोग एवं दुरुपयोग, गुड टच-बैड टच, छेड़खानी तथा घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि अथवा अपराध का सामना होने पर चुप न रहें और इसकी सूचना पुलिस को दें।
पुलिस ने बच्चों को संबंधित मामलों में होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में डायल-112 की सेवा के बारे में बताते हुए कहा गया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपराध एवं नशे से दूर रखते हुए उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान एएसआई कामेश्वर पासवान के अलावे विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।