BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बीबीए, बीसीए और बायोटेक के विद्यार्थियों का इंडक्शन क्लास संपन्न, कुलपति ने कहा—व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उज्ज्वल भविष्य


मेदिनीनगर :नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (IPS) में बीबीए, बीसीए एवं बायोटेक सत्र 2026-29 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन क्लास का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे किया गया, जिसमें नए सत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. नफीस अहमद तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता सह निदेशक, IPS, डॉ. एस.के. पांडेय उपस्थित रहे। निदेशक डॉ. एस.के. पांडेय ने कुलपति का बुके देकर स्वागत किया। वहीं डॉ. सुमित मिश्रा ने कुलसचिव तथा करण कुमार थापा ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता सह निदेशक का स्वागत किया।

इंडक्शन क्लास के दौरान विद्यार्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम, अध्ययन व्यवस्था, प्लेसमेंट और छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्र कल्याण अधिष्ठाता सह निदेशक डॉ. एस.के. पांडेय ने विद्यार्थियों को कोर्स ऑफ स्टडी, प्लेसमेंट एवं स्कॉलरशिप के संबंध में जानकारी दी।

कुलसचिव डॉ. नफीस अहमद ने कहा कि IPS की कक्षाएं स्मार्ट क्लासरूम हैं और आधुनिक डिजिटल उपकरणों से लैस हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर अध्ययन का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि वोकेशनल एवं प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थियों का भविष्य काफी उपयोगी और उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि  IPS के सभी विद्यार्थियों को कैंपस में Wifi के साथ ही साथ Computer lab की सुविधा भी दी जाएगी तथा इस सत्र से IPS के सभी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे IPS के सभी छात्रों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा । इससे छात्र राज्य, बाह्य राज्य , देश व विदेश में  department एवम विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेंगे। क्लास का आयोजन BBA के प्राध्यापक श्री करण कुमार थापा, श्री शशांक प्रिय, BCA के प्राध्यापक श्री इकराम अंसारी, श्री प्रेम शंकर पाठक, श्री प्रकाश कुमार सिंह & Bio-tech के प्राध्यापक श्री मिथिलेश कुमार पांडेय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में MBA के faculty श्रीमती प्रतिभा एवम B.Ed के HOD Dr. Mukesh Kumar भी उपस्थित रहें, साथ ही सहायक के तौर पर श्री विवेक कुमार जायसवाल एवम श्री रोहन राज सिंह के साथ ही साथ IPS के सभी कर्मी मौजुद रहें।
 इस कार्यक्रम में मंच का संचालन MBA के प्राध्यापक डॉ सुमित मिश्रा द्वारा किया गया एवम अंत में धन्यवाद ज्ञापन MCA के प्राध्यापक अभिषेक कुमार द्वारा किया गया।