BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ


जमशेदपुर, 09 सितंबर 2026: सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी, राणी सती दादी एवं अंजनी माता मंदिर में भादो अमावस्या के पावन अवसर पर 11 सितंबर 2026 को झुंझुनू वाली राणी सती दादी का भादो महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल अग्रवाल ने बताया कि भादो अमावस्या के अवसर पर मंदिर में प्रातः 8:00 बजे से राणी सती दादी की विशेष पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। इस अवसर पर दादी जी के दरबार को रंग-बिरंगे एवं सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ श्रद्धालुओं के लिए श्रृंगार दर्शन एवं अखंड ज्योति की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर राणी सती दादी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं, दोपहर 2:00 बजे से दादी जी का भव्य महामंगल पाठ आयोजित होगा। महामंगल पाठ के लिए कोलकाता के सुप्रसिद्ध पाठ वाचक श्री विकास सोंथालिया को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

भादो महोत्सव की पूर्व संध्या 10 सितंबर को मंदिर समिति की महिलाओं द्वारा राणी सती दादी को विधिवत मेहंदी अर्पित की जाएगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने शहर के सभी दादी भक्तों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में सपरिवार शामिल होकर दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार चंदुका, सुमन अग्रवाल, सुरेश खेमका, नरेश संघी, मनोज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राजकुमार मवंड़िया, रिंकू जालुका समेत मंदिर समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।