जमशेदपुर, : मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा द्वारा मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रेड क्रॉस भवन, साकची में संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 75 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम में शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री भारत अग्रवाल एवं श्री विजय आनंद मूनका, अध्यक्ष श्री आकाश मोदी, सचिव श्री अनिमेष छापोलिया सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य, समाजसेवी श्री अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), श्री राजेंद्र कुमार मोदी, श्री अनिल मोदी, एक्स डीडीसी माहेश्वरी जी, श्री अरुण बकरेवाल, श्री महावीर अग्रवाल, श्री चंद्रमोहन एवं श्री बालमुकुंद गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं, चिकित्सकीय टीम, रेड क्रॉस संस्था, मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
“रक्तदान महादान – एक यूनिट रक्त, अनेक जीवनों की आशा।”






