BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झारखंड भाजपा ने जारी की प्रदेश विभाग-प्रकोष्ठों की सूची


झारखंड भाजपा ने जारी की प्रदेश विभाग-प्रकोष्ठों की सूची

• प्रभात‌ सिंह बने सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तरीय विभाग एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों की सूची जारी कर दी गई है।

प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र द्वारा शुक्रवार, 04 सितंबर को जारी सूची में कुल 28 विभागों और प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा की गई है।

इस सूची में सबसे अहम जिम्मेदारी सहकारिता प्रकोष्ठ की मानी जा रही है। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में देवघर जिले के सारवां निवासी *प्रभात कुमार सिंह* को मनोनीत किया गया है।

प्रभात कुमार सिंह की नियुक्ति पर संताल परगना सहित पूरे देवघर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति जमीनी कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रभात कुमार सिंह लंबे समय से सहकारिता के मामले में सक्रिय रहे हैं और किसानों के हितों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं। जमीनी पकड़ और सहकारिता के क्षेत्र में अनुभव के कारण वे लगातार दो बार झारखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल का चुनाव जीत चुके हैं। उनकी पहचान एक जुझारू किसान नेता के रूप में भी है।

पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश में सहकारिता को और मजबूत करने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में भाजपा का सहकारिता प्रकोष्ठ गांव-गांव तक पहुंचेगा और किसानों व सहकारी समितियों से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ेगा।

गौरतलब है कि झारखंड में सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और भाजपा इस वर्ग को अपने पक्ष में संगठित करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में प्रभात सिंह जैसे अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता को कमान सौंपना पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से न केवल देवघर बल्कि पूरे संताल परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।

ज्ञात हो कि *प्रभात सिंह* जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक *स्व० जवाहर प्रसाद सिंह* के सुपुत्र हैं।