BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बीती रात्रि घर के सामने से खड़ी बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित मनीष यादव ने हुसैनाबाद थाने में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित के अनुसार, 3 सितंबर की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी और सोने चले गए। 4 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे जब वे घर से बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। चोरी हुई बाइक HF Deluxe है, जिसका रंग ब्लैक-रेड है। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH03V-7975 बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।