यूजीसी नियमों के विरोध में गरजा स्वर्ण समाज, अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान
हरिहरगंज में सैकड़ों वाहनों के साथ पहुंची भीड़, यूजीसी रोलबैक व आरक्षण नीति में सुधार की उठी मांग
पलामू :हरिहरगंज यूजीसी के नए नियमों, आरक्षण नीति में सुधार और एससी-एसटी एक्ट 2026 में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय में स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले एक दिवसीय जनसभा आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन फुटूक सिंह ने किया। जनसभा से पहले स्वर्ण समाज के लोग सैकड़ों टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के साथ सुल्तानी गांव से निकले। वाहन जुलूस एनएच-139 होते हुए हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचा, जहां जुलूस जनसभा में तब्दील हो गया। हरिहरगंज, पीपरा के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नेता रामाधार सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।अतिथियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि रामाधार सिंह ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वर्ण समाज अपने अधिकारों और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने तथा आरक्षण नीति में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी होगी। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक रूप से जवाब देने की चेतावनी भी दी गयी। जनसभा को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने भी यूजीसी के 2026 के इक्विटी नियमों, आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग उठायी. वक्ताओं ने कहा कि स्वर्ण समाज की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए. कार्यक्रम में यूजीसी रोलबैक समेत विभिन्न मांगों को लेकर समाज की एकजुटता प्रदर्शित की गयी। कार्यक्रम के बाद मंच के द्वारा राष्ट्रपति के नाम बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन सोपा गया. मौके पर अंकित पांडेय, आकाश सिंह, अविनाश सिंह उर्फ गुड्डू, सुजीत कुमार सिंह, प्रिंस प्रताप सिंह, फुटूक सिंह, अम्बुज सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजन सिंह उर्फ भोलू बाबू, मुकेश सिंह, मनीष कुमार सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, धनंजय सिंह, अमित सिंह, राज सिंह, हरिशंकर सिंह, संजीव सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, अमरनाथ सिंह, बजरंगी सिंह, रजनी सिंह, अभिषेक सिंह, रामप्रताप सिंह, लव सिंह, गोराई सिंह, पंकज सिंह, रॉकी सिंह, सुधीर सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण समाज के लोग मौजूद थे






