हुसैनाबाद के पीपरडीह की सड़क जर्जर,स्थानीय जनप्रतिनिधियो से वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क मरम्मत कराने की मांग
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद:पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत लोटनिया पंचायत के पीपरडीह गांव में पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। कच्ची और कीचड़ भरी राह से आवागमन करने में ग्रामीणों की परेशानी हो रही है। बारिश में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। सबसे गंभीर समस्या मरीजों को अस्पताल ले जाने में होती है। कीचड़ के कारण एंबुलेंस व अन्य वाहन गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है ।स्कूली बच्चों को भी रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है। वहीं, ग्रामीणों को राशन, दवा और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लाने में भी कठिनाई होती है। बरसात में बाइक और साइकिल से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क खराब होने से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार आते जाते लोग फिसल कर गिर भी जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क गांव की मूलभूत जरूरत है। ग्रामीणों ने मुखिया, स्थानीय विधायक, सांसद, उपायुक्त और मुख्यमंत्री से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने फिलहाल स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि आवागमन में स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।





