BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बाबा मंदिर के 18 दानपात्र खुले, 23.74 लाख से अधिक नकद और विदेशी मुद्रा भी चढ़ावा में मिली


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

बैद्यनाथधाम‌ : बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित दानपात्रों को गुरुवार को मंदिर प्रशासन की निगरानी में खोला गया। 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां ने जानकारी दी कि गुरुवार, 13 अगस्त को मंदिर परिसर के कुल 18 दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्रों से निकली राशि को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में ले जाया गया।

गिनती में कुल प्राप्ति इस प्रकार रही:
- भारतीय मुद्रा: 23,74,434 रुपये  
- नेपाली रुपये: 8,955  
- भूटानी रुपये: 31 
- गुयाना डॉलर: 1500  
- यूएई दिरहम: 50  
- थाईलैंड मुद्रा: 100

दानपात्र खोलने और राशि गिनने की पूरी प्रक्रिया मंदिर प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही दानपात्रों को खोला गया और उसके बाद राशि को सुरक्षित स्थान पर रखा गया।